राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। निकाय चुनावों के बीच बीकानेर संभाग में पूर्व चेयरमेन पर हमला हुआ है। वहीं विधायक के रिश्तेदारों को खुलेआम को भगा-भगाकर मारने की धमकी दी। घटना श्रीगंगानगर जिले से जुड़ी है। जहां पर निकाय चुनाव के दौरान सादुलशहर के बूथ नंबर 5 पर निर्दलीय प्रत्याशी के पति और पूर्व चेयरमैन प्रदीप खीचड़ पर हमला हुआ। इसके बाद मुख्य बाजार में खीचड़ ने विधायक गुरवीर सिंह बराड़ के रिश्तेदारों को खुलेआम भगा-भगाकर मारने की धमकी दे डाली।
खीचड़ ने दावा किया कि उनसे मारपीट विधायक के इशारे पर की गई थी। उन्होंने 14 सितंबर तक समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में खीचड़ धमकी देते हुए कह रहे हैं कि मेरा टारगेट सिर्फ मछली की आंख है। मैं जितना सीधा हूं, उतना ही खरा हूं। एक आदमी को अकेले देखकर उस पर 50 लोग हमला करे तो बहादुरी नहीं है। सभी की टांगें नहीं तोड़ी तो मेरा नाम प्रदीप खीचड़ नहीं। उन्होंने कहा- महावीर झिंज्या के दोनों बेटे, विधायक के चाचा का लड़का समेत अन्य आरोपियों को भगा-भगाकर मारूंगा। वहीं पदमपुर के वार्ड 22 में भी दो पक्षों के बीच मारपीट में एक युवक घायल हो गया।




