राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तेज रफ्तार में दौड़ती थार ने खड़ी स्कूटी को टक्कर मारतेे हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर एक तेज रफ्तार थार ने खड़ी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे के चलते एकबारगी मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गयी।
गनीमत रही कि स्कूटी पर कोई नहीं था अन्यथा जनहानि हो सकती थी। सूचना मिलते ही मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम एक्टिव हुई और थार की तलाश की जा रही है। फिलहाल जानकारी नहीं मिल पायी है कि आखिर टक्कर गलती से हुई या जानबूझकर मारी गयी है।




