राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। पति द्वारा पत्नी और तीन बेटियों की हत्या करने की खबर सामने आयी है। घटना प्रदेश की राजधानी से जुड़ी है। सनसनीखेज सूचना सामने आने के बाद हर कोई सन्न रह गया कि आखिर इंसान इतना निर्दय केसे हो सकता है। दरअसल करधनी इलाके में गुरुवार देर रात पति ने पत्नी और 3 बेटियों की हत्या कर दी। चारों की सिर पर पत्थर और मुंह पर वार कर हत्या की गई है।
फिर शुक्रवार सुबह बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर आरोपी फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सुबह 10 बजे सूचना मिली कि गोविंद वाटिका प्लॉट नंबर- ए-169 में राहुल झा ने पत्नी गीता झा, बेटी नंदनी, राधिका और गिरीश उर्फ गौरी की हत्या की। गीता की बॉडी मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में मिली, जबकि तीन बेटियों के शव ग्राउंड फ्लोर पर दो कमरों में मिले। ऐसे में आशंका है कि राहुल ने रात को सोते समय पत्नी और बेटियों को मौत के घाट उतारा।
पुलिस को हत्या में काम लिया पत्थर भी मिल गया है। आरोपी ने सुबह 7 बजे दूध वाले से दूध भी लिया था। इसके बाद बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनाथ झा को चाय बनाकर पिलाई थी और फिर फरार हो गया। आरोपी अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर घर पर ही छोड़ गया।




