राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार तस्करी जारी है। सीमा पार से हो रही तस्करी एजेंसियों की ङ्क्षचता बढ़ा रही है। ऐसी ही बीकानेर संभाग से सामने आयी है। जहां गंगाानगर जिले के रावलामंडी क्षेत्र में एजेंसियों ने करीब 50 करोड़ की हेरोइन बरामद की है। रावलामंडी क्षेत्र के सीमावर्ती गांव 23 केडी में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए गिराई गई करीब 10 किलोग्राम हेरोइन को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए जब्त कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त की गई इस हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 50 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात गांव 23 केडी के स्थानीय ग्रामीणों ने आसमान में संदिग्ध गतिविधि देखी। ग्रामीणों को पाकिस्तान की तरफ से एक ड्रोन के आने और इलाके में एक संदिग्ध पैकेट गिराए जाने का आभास हुआ। सजग ग्रामीणों ने बिना किसी देरी के तुरंत इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान पुलिस को खेतों में एक संदिग्ध पैकेट बरामद हुआ, जिसे सुरक्षा मानकों के तहत कब्जे में ले लिया गया।

 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरिशंकर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद पैकेट की जब जांच की गई तो उसमें नशीला पदार्थ हेरोइन होना पाया गया। प्रारंभिक जांच और तोल में इसका कुल वजन करीब 10 किलोग्राम निकला। अंतरराष्ट्रीय ब्लैक मार्केट में इस 10 किलो हेरोइन की कीमत करीब 50 करोड़ रुपए है। पुलिस ने नशीली खेप को विधिवत जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!