राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बोलेरो द्वारा स्कूटी को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के कल्ला पेट्रोल पंप के सामने वाली गली पर 20 दिसम्बर की शाम की है। जहां पर गली से आ रही तेज गति की बोलेरो ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पर दो लोग गिर गए और चोटें आयी है। इस सम्बंध में बंगलानगर के रहने वाले तारूराम शर्मा ने बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि इस हादसे में उसका भतीजा व वह दोनो गिर गए और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!