Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेसर्स रस रसना फूड प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि निरीक्षण के दौरान रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन के नमूने लिए गए। साथ ही मौके पर उपलब्ध कुल 1132 किलोग्राम रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन को सीज किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में फर्म को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह एवं सुरेंद्र कुमार द्वारा की गई। खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूनों को नियमानुसार जांच के लिए भेजा जाएगा तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!