राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीयर की बोतल से सिर फोड़ देने और जेब से हजारों रूपए छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में काकड़ा निवासी राकेश कुमार ने मुनीराम,पवन व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना अंबेड़कर सर्किल नोखा की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान अरोपित ने बीयर की बोतल से उसके सिर पर वार कर सिर फोड़ दिया। प्रार्थी ने बताया कि इस दौरान आरेापित उसकी जेब से 32 हजार 700 रूपए निकालकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!