राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से फिर फिरौती मांगी गयी है। बीते दिनों गंगानगर के बाद आज चुुरू के एक व्यवसायी के पास यह कॉल आया है। पीडि़त को वॉट्सऐप पर वॉयस मैसेज कर रोहित गोदारा के नाम से धमकी दी गई है। कोतवाली पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इलियास कायमखानी ने रिपोर्ट दी कि उसके मोबाइल पर रोहित गोदारा के नाम से वॉट्सऐप में वॉयस मैसेज कर रुपए मांगे जा रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि हमें हां या ना में जवाब चाहिए। इस मामले में पहले मिकी पीथीसर आया था। वह भी रुपए देने की बात कह कर गया था। मामले में अरशद सरदारशहर व रोहित गोदारा से सेटिंग करवाने की बात कही। इसके कुछ दिनों बाद फरियाद दिलावरखानी ने रंगदारी के मामले में 10 लाख में सेटलमेंट करवाने की बात कही।

वह भी मेरे पास आया और कहा कि मैं आपकी सेटिंग करवा दूंगा। इसके बाद छह जनवरी को मेरे पास वॉट्सऐप पर वॉयस मैसेज आया और अपने आप को रोहित गोदारा बताते हुए वॉयस को चैक करवाने की बात कहते हुए रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करा जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!