राजस्थान फस्र्ट न्यूज,नेटवर्क। एक तरफ राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। वहीं दूसरी तरफ बिहार में तेज आंधी और बारिश लोगों की मौत बनकर सामने आ रही है। बिहार में तेज आंधी और बारिश के चलते राज्यभर में 9 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है । शनिवार को देर शाम नालंदा और शेखपुरा में तेज आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं औरंगाबाद में मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई।

 

इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, शुक्रवार को पटना में 135 किलोमीटर की रफ्तार से चली आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में पेड़ गिरने और ठनका गिरने से राज्यभर में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें सबसे अधिक 4 मौतें राजधानी पटना में हुईं। पटना में शुक्रवार को महज 30 मिनट की बारिश और तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। राजधानी में 200 से अधिक, जबकि जिलेभर में 600 से ज्यादा पेड़ गिर गए। तेज आंधी के कारण 50 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

 

सड़कों पर पेड़ और होर्डिंग गिरने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। हालात ऐसे थे कि दो किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को डेढ़ घंटे तक का समय लगा। देर रात तक शहर के कई इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही। जाम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी फंस गए, जिसके बाद उन्हें कार छोड़कर बाइक से जाना पड़ा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!