Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। निकाय चुनावों के बाद अब 21 को महापौर के लिए मतदान होना हे लेकिन इससे पहले ही बीकानेर की राजनीति में हलचल तेज हो गयी है। पूर्व मेयर और इस बार वार्ड 18 से पार्षद बने मकसूद अहमद को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़े एक पुराने मामले में दिया गया है। जानकारी के अनुसार यह मामला क्लिनिक में हुए हंगामे से जुड़ा है। जिसमें मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद मकसूद अहमद को 20 सितंबर को पेश होने की जानकारी है। नोटिस की टाइमिंग को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है। बीते दिनों ही कांग्रेस के एक और पार्षद मनोज विश्नोई केा बीडीए द्वारा नोटिस दिया गया था। महापौर के चुनाव से ठीक पहले मकसूद अहमद को नोटिस राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!