राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ऊंटगाड़े पर जा रहे लोगों को पिकअप द्वार टक्कर मारने और दो की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नौरंगदेसर क्षेत्र की है। जहां पर एक पुनरासर से लौट रहे एक ऊंटगाड़े को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही ऊंटगाड़े के चालक की मौत हो गयी। वहीं तीन बच्चे घायल हो गए। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर एक बच्चे की मौत् हो जाने की जानकारी सामने आयी है। बताया जा रहा है कि घटना नौरंगदेसर-रायसर के बीच हाईवे पर अलसुबह हुई। जहां पर पुनरासर से घर की और लौट रहे एक ऊंटगाड़़े को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में ऊंटगाड़ा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE