राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भगवान के दर्शन करने गए युवक के पानी में डूबने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट दी है |घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र के भभूतासिद्ध कालीनेड़ी मेले की है। जहां पर 17 सितंबर को सरजीत सिंह की पानी में डूबने से मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतक के परिजन भवानी सिंह ने रिपोर्ट दी है।
परिवादी ने बताया कि सरजीत अपने मित्रों के साथ कालीनाड़ी मेले में दर्शन के लिए गया हुआ था। जहां पर नहाते समस सरजीत का पैर फिसल गया। जिसके चलते सरजीत पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


