Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क दुर्घटना के मामले में मरीज के परिजनों द्वारा पीबीएम के नर्सिंग कर्मी के साथ मारपीट के आरोपों के बीच अब हंगामा बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि मरीज के परिजनों द्वारा नर्सिंगकर्मी के साथ मारपीट की गयी। जिसके बाद नर्सिंगकर्मी भड़क गए। नर्सिंगकर्मियों ने इसको लेकर बवाल कर दिया। नर्सिंगकर्मी धरने पर बैठे गए और कार्य बहिष्कार कर दिया। ट्रोमा सेंटर में हुए बवाल के बाद रेजीडेंट ने कार्य बहिष्कार कर दिया। जिसके बाद नर्सिंगकर्मियों ने भी कार्य बहिष्कार की चेतावनी दे दी है । हंगामा बढ़ता देख मेडि़कल कॉलेज के प्रिंसिपल, पीबीएम अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और बातचीत की जा रही है। नर्सिंगकर्मियों की मांग है कि मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की जावे साथ ही एफआईआर दर्ज हो। नर्सिंगकर्मियों ने मांगे नहीं माने जाने तक कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!