राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मानसिक रूप से बीमार महिला के खाना खाने के बाद पानी के कुंड में मिलने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के महरिया चौक में 17 सितंबर की रात को 11 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतका के बेटे गोपालराम ने रिपोर्ट दी है।
परिवादी ने बताया कि उसकी 65 वर्षीय माँ सोना देवी जो कि मानसिक रूप से बीमार था। 17 सितंबर की शाम को उसकी माँ ने रात्रि का भोजन किया। जिसके बाद सोने के लिए अपने कमरे में चली गयी लेकिन रात को जब हमने संभाला तो उसकी माँ कमरे में नहीं मिली। जिसके बाद आसपास देखा तो पानी के कुंड में गिरी हुई मिली। जिन्हें बाहर निकालक इलाज के लिए पीबीएम ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी माँ को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।


