Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में निकाय चुनावों के बाद अब 21 को प्रमुख के चुनाव होने है। 309 निकाय में हुए चुनावोंं के बाद अब प्रमुख के लिए राजनीतिक दलों में उठापटक जारी है। राजस्थान में बीकानेर में कंग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ अपना मेयर बनाने के लिए लगातार जुटी है। इसी बीच में 2 नगर निगमों समेत 32 निकायों में निर्विरोध मेयर-चेयरमैन चुने गए हैं। भरतपुर-भीलवाड़ा नगर निगम समेत 29 निकायों में भाजपा के निर्विरोध प्रमुख बने हैं। कांग्रेस सिर्फ दो जगह निर्विरोध जीती। धौलपुर नगर परिषद में पार्षद का चुनाव लड़े बिना निर्दलीय गिरीश गर्ग निर्विरोध चेयरमैन बने। धोरीमन्ना नगर पालिका में महज 21 साल 47 दिन की भाजपा की कीर्ति गोसाईवाल निर्विरोध पालिकाध्यक्ष निर्वाचित हुईं।

इन निकायों में चुने गए निर्विरोध प्रमुख
निंबाहेड़ा नगर परिषद में भाजपा की शिल्पा भूतड़ा, भिवाड़ी में डॉ. गुजन खटाना भाजपा के, पुष्कर में भाजपा के राजेन्द्र बााकोलिया, धौलपुर में निर्दलीय गिरीश गर्ग, डीग में भाजपा की अर्पित गुप्ता, हिंडौन ङ्क्षसटी में भाजपा की विजय कुमारी प्रमुख बने है।

 

वहीं चोहटन में भाजपा के रूप ङ्क्षसह, खेड़ली में भाजपा के पवन जैन, धोरीमन्ना में भााजपा के कीर्ति गोसाईवाल, बयाना में भाजपा की ऊषा अग्रवाल, रूपवास में भाजपा के दिलीप अंधाना, बाली में भाजपा के देवीबाई, रायपुर में भाजपा के मदनलाल बागड़ी, आहोर से भाजपा के सुरेश बागरेसा, चाकसू से भाजपा की पुष्पा शर्मा, महवा से भाजपा के विनीत बंसल, खेतड़ी से भाजपा की गीता सैनी, गोविंदगढ़ से भाजपा की मधु गुप्ता, पहाड़ी से भाजपा की शिशपाल शर्मा, नदबई से भाजपा के कमलेश कटारा, बसेड़ी से भाजपा के राघवेन्द्र ङ्क्षसह, पलसाना से भाजपा के नरेश कुमावत, नगर से भाजपा के भानसिंह सोनी, कोटकासिम से भाजपा की रेखा सैनी, सीकरी से भाजपा के चंचल ककड़, कामां से भाजपा के सत्यदेव शर्मा, उच्चेन से दिलीप कुमार, सादुलशहर से भाजपा समर्थित मनीषा खीचड़, भीम से कांग्रेस की यशोदा कंवर, सरमथुरा से कांग्रेस की रामकला गुर्जर निर्विरोध प्रमुख बने है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!