Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में इन दिनों मेलों का दौर जारी है। पहले रामदेवरा और अब पुनरासर बाबे के भक्तों का रैला पहुंचना शुरू हो गया। कल बीकानेर जिले के पुनरासर गांव में हनुमान जी का मेला भरेगा। जिसको लेकर 16 सितंबर से भक्तों का रैला जयपुर रोड़ पर देखा गया था अब कल 19 को मेला भरेगा। जिसमें लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करेंगे। इसको लेकर रोड़वेज ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की।

 

रोड़वेज अधीक्षक इन्द्रा गोदारा ने बताया कि मेले में भक्तों के लिए रोड़वेज द्वारा 15 अतिरिक्त बसों को चलाया जा रहा है जो कि एमएम ग्राउण्ड से रवाना होकर विभिन्न मार्गो से पुनरासर पहुंचेगी। ये बसें अलसुबह से देर रात तक चलेगी। इन बसों में यात्रियों के लिए न्यूनतम किराया निर्धारित किया गया है। गोदारा ने बताया कि पुरूषों के लिए 65 और महिलाओं-बच्चों के लिए 35 रूपए किराया निर्धारित किया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!