राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जिले में बढ़ती नकबजनी की घटनाओं के बीच पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ पूव्र में 20 प्रकरण दर्ज है। यह कार्रवाई बज्जू पुलिस टीम ने की है। इस सम्बंध में वर्ष 2025 के दिसंबर में परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसकी बोलेरो कैंपर गाड़ी को चोरी कर ले गया। इस प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस जांच में पुनमचंद जो कि लंबे समय से फरार था और कई मामलों में वांछित था। जिस पर पुलिस टीम ने दो हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस टीम ने जांच के दौरान पुनमचंद को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ चोरी, नकबजनी के 20 से अधिक मुकदमें दर्ज है। बज्जू क्षेत्र के अलावा अन्य जगहों पर भी चोरी व नकबजनी की वारदातों का खुलाासा हो सकता है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE