Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशीले पदार्थो से जुड़े तस्करों पर ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसी कड़ी में पुलिस टीमों ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 15 हजार और 5 हजार के दो इनामी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जामसर पुलिस और नयाशहर पुलिस टीम ने की है।

 

जामसर- जामसर पुलिस ने चार सालों से फरार चल रहे दस हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रवि कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की है। वर्ष 2022 में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ जब्त किए था। पुलिस ने इसी प्रकरण में कार्रवाई करते हुए 15 हजार के इनामी संजय कुमार निवासी कुचौर अगुनी को गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ जारी है।

नयाशहर: इसी तरह नयाशहर पुलिस ने एनडीपीएस के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुरजीत कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की है। वर्ष 2023 में पुलिस अीम ने कार्रवाई करते हुए 84 किलो अवैध डोडा जब्त किया था। जिस पर पुलिस टीम ने इस मामले में जांच करते हुए आज पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुर्णाराम को गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ जारी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!