Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जमीनों को लेकर फर्जी पट्टे बनाने को लेकर विधायक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ से जुड़ा है। जहां पर आरटीआई कार्यकर्ता ने विधायक सहित चार पर मुकदमा दर्ज करवाया है। हनुमानगढ़ नगरपरिषद में वर्ष 2003 के दौरान सरकारी जमीन पर कथित रूप से आवासीय पट्टे जारी करने के मामले में पुलिस ने तत्कालीन चेयरपर्सन संतोष बंसल, वर्तमान विधायक गणेशराज बंसल, तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी भंवरलाल सोनी और 2 अलग-अलग पट्टाधारक महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

आरटीआई कार्यकर्ता संदीप सोनी की ओर से 17 सितंबर को थाना हनुमानगढ़ जंक्शन में दी गई शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हनुमानगढ़ जंक्शन की सेक्टर 9 एल कॉलोनी को वर्ष 1965 में डिप्टी प्लानर बीकानेर ने तैयार किया था। कॉलोनी की जमीन राजस्व रिकॉर्ड में 10 जनवरी 1960 से मंडी विकास समिति हनुमानगढ़ के नाम दर्ज बताई गई है।शिकायत के अनुसार यहां 170 प्लाट काटे गए थे, जिनमें से 70 का विक्रय हुआ, जबकि 100 प्लाट, सड़कें, पार्क और स्कूल के लिए छोड़ी गई जमीन खाली रही। बाद में इन पर कथित रूप से अतिक्रमण कर लिया गया।संदीप सोनी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2003 में तत्कालीन चेयरपर्सन संतोष बंसल, उनके पति गणेशराज बंसल और तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी भंवरलाल सोनी ने साजिश के तहत कब्जाधारियों को पट्टे जारी करवाए।

 

पुलिस के अनुसार रिपोर्ट में वर्तमान विधायक गणेशराज बंसल के खिलाफ आरोप होने के कारण प्रकरण का अनुसंधान विभागीय प्रावधानों के तहत सीआईडी-सीबी से करवाया जाएगा। मूल रिपोर्ट और एफआईआर की प्रति अनुसंधान के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसारभेजी जाएगी। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही उनकी पुष्टि हो सकेगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!