राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में कल देर शाम को अचानक से मौसम ने पलटी मारी और काफी देर तक रिमझिम बारिश हुई। जिसके चलते मौसम सुहाना हो गया। इसी बीच प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के मुताबिक राज्य में आज भी पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के एरिया में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिमी राजस्थाआज भी 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
भारी बारिश का ये दौर 17 सितंबर शाम 6 बजे बाद शुरू हुआ, जो 18 सितंबर सुबह 11 बजे तक जारी रहा। इधर बीकानेर में भी शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कोलायत इलाके में 3 इंच बरसात हुई। आज जयपुर, अजमेर, टोंंक, भीलवाड़ा, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चितौडग़ढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, पाली, सिरोही में बारिश की संभावना जताई गयी है।


