Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में पार्षदों के चुनाव के बाद अब 21 को महापौर के लिए चुनाव होने है। इसको लेकर दोनो ही राजनीतिक दलों में उठापटक तेज है ।कांग्रेस के पास 42 पार्षद है जो कि बहुमत से एक अधिक है। वहीं भाजपा के पास 27 पार्षद ही जीतकर आए। इसी बीच आज सुबह भाजपा के महापौर प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह की पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है।

शेखावत ने आज सुबह एक पोस्ट अपलोड़ किया। जिसमें कई निर्दलीय पार्षद नजर आ रहे हे। जिनकी संख्या सात से आठ के बीच की है। जो कि विभिन्न क्षेत्रों से जीतकर निर्दलीय के रूप में पार्षद बने है। इनमें दो पार्षद ऐसे भी है जो कि नवरतन डागा के प्रस्तावक थे। ऐसे में अब राजनीतिक गर्मागर्मी बढ़ गयी है ओर भाजपा के बढ़ते पार्षदों की संख्या कहीं ना कहीं कांग्रेस को भी ङ्क्षचता में डाल रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!