राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पढ़ाई के लिए निकली 18 वर्षीय युवती के लापता हो जाने की खबर सामने आयी हे। इस सम्बंध में डूंगरगढ़ पुलिस थाने में युवती के चाचा ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार परिवादी की भतीजी 17 सितंबर की सुबह घर से पढ़ाई के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवादी ने बताया कि उसकी भतीजी को सोनू सिद्ध बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE