राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बुआ-भतीजे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में चुनगरान मोहल्ले में रहने वाले अफरोज खान ने वीरेन्द्र ङ्क्षसह,मोंटू व 5-6 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 31 दिसम्बर की रात को रथखाना में कोर्ट के गेट के पास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसे व उसकी बुआ के साथ अभद्रता की। जब प्रार्थी ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की। जिससे आंखो,होठ,चेहरे पर चोट आयी। पुलिस ने प्राथर््ी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!