Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पिकअप और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के एनएच-62 भामटसर में 21 फरवरी की रात को 8 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में रासीसर निवासी रतनलाल पुत्र ओमप्रकाश सोनी ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि भामटसर के पास एक पिकअप व बाइक के बीच टक्कर हो गयी। जिसमें बाइक पर सवार दोनो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!