Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। 20 वर्षीय युवक के पेट में दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल पहुंचने और फिर इधर उधर घुमाने के चलते उसकी मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद परिजनों और रिश्तेदारों ने मोर्चरी के आगे धरना लगा दिया है। मामला सुभाषपुरा के रहने वाले 20 वर्षीय भरत राणा से जुड़ा है। परिजनों के अनुसार रात को पेट दर्द की शिकायत होने पर भरत को पीबीएम के पुराने आपातकालीन लाया गया।

 

जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद कहा कि पेट में पथरी के साथ इन्फेक्शन है। उसके वहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। ट्रॉमा सेंटर से यूरोलॉजी विभाग फिर चिकित्सकों ने आर्य हॉस्पिटल भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि यहां पर भी कोई ईलाज नहीं किया और वहां से वापस उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। ट्रॉमा सेंटर में रहने के बाद वापस मरीज को पुन यूरोलॉजी विभाग भेज दिया। यूरोलॉजी विभाग से वापस ट्रॉमा भेज दिया गया, जहां उनके बच्चे की मौत हो गई।

 

परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने ईलाज किया नहीं और इधर-उधर घुमाते रहे। परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही बताते हुए मांग की है कि ईलाज में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिजनों ने मर्ग दर्ज करवाई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!