राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है। एसपी मुदृल कच्छावान के निर्देशन में पुलिस टीमें लगातार ऐसे स्पा पर दबिश दे रही है जहां पर अनेतिक गतिविधियों को लेकर सूचना मिल रही है। इसी कड़ी में आज कोटगेट पुलिस ने मार्डन मार्केट क्षेत्र में एक स्पा पर दबिश दी। जहां पर पुलिस टीम ने मौके से 8 लड़कियों और 3 लड़कों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि अनैतिक गतिविधियों की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है। ंबता दे कि बीकानेर में लगातार स्पा के खिलाफ कार्रवाई जारी है। कोटगेट एसएचओ धीरेन्द्र शेखावत लगातार स्पा के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन कर रहे है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!