राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लाठी, सरियों से वार करते हुए चोटिल करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में चौधरी कॉलोनी निवासी जगदीश ने मनीराम, जेठाराम व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 27 अप्रेल की शाम को चौधरी कॉलोनी क्षेत्र की है।

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उस पर लाठी, सरियों से मारपीट की। इस मारपीट में उसके सिर, कान पर चोटें आयी और टांके लगे है। प्रार्थी ने बताया कि इस मारपीट के दौरान आरोपित ने उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



