राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। पुलिस विभाग के एएसआई का शव फंदे पर झूलता मिला है। खबर भीलवाड़ा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर कारोई थाना क्षेत्र की है। जहां पर मेस में फांसी के फंदे पर एएसआई का शव मिला है। जानकारी के अनुसार एएसआई विष्णु कुमार शुक्रवार रात करीब 10 बजे तक थाने में ही अन्य साथियों के साथ मौजूद थे।

उन्होंने वहां हंसी-मजाक किया और साथ में डिनर भी किया। इसके बाद वे अपने क्वार्टर चले गए। पुलिस का अनुमान है कि आधी रात के बाद वे चुपचाप क्वार्टर से निकलकर थाने की मेस में पहुंचे और वहां फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
शनिवार सुबह पुलिस के जवान मेस में चाय-नाश्ते के लिए पहुंचे, तो होश उड़ गए। विष्णु कुमार का शव फंदे से लटका हुआ था। जवानों ने तुरंत इसकी सूचना थाना प्रभारी और उच्चाधिकारियों को दी। कुछ ही देर में वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।



