राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। गर्मी के चलते अब सुबह से रात तक हवाएं गर्म हो चली है। पश्चिमी राजस्थान में पारा 45 तक पहुंच रहा है। शुक्रवार को बाड़मेर और बीकानेर का दिन का तापमान 44 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन दोपहर बाद आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आज 16 जिलों बरसात हो सकती है।

आज बीकानेर संभाग के बीकानेर,चुरू, हनुमानगढ़, गंगानगर के साथ-साथ नागौर, टोंक,अजमेर, जयपुर, अलवर, सीकर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर में बारिश को लेकर येलेा अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं 3,4 और 5 मई को भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।



