राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को फिल्मी स्टाइल में गाड़ी दौड़ाने और आंतक मचाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहंा पर 11 एडीएम फांटे के पास से एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी। जिसके चलते थार गाड़ी का टायर फट गया लेकिन फिर भी थार में सवार युवकों ने गाड़ी को रोकने का बजाया दौड़ाते रहें।

तेज रफ्तार में दौड़ती थार को देख बाजार के लोगों में दहशत फैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और थार को रूकवाया। जिसके बाद पुलिस टीम ने थार मेंं सवार लोगों से पुछताछ की। इस सम्बंध में खाजुवाल थाने के एएसआई मांगीलाल ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चार लोगों को 170 बीएनएस में पकड़ा है। पुलिस ने गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार लेाग शादी समारोह में हिस्सा लेने आए हुए थे।



