राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। शहर के अनेक स्थानों पर गंदगी के ढ़ेर लगे हुए है। जिम्मेवार इससे बेपरवाह है ऐसे में आमजन गंदगी के बीच निकलने और रहने को मजबूर है। ऐसे ही दृश्य वार्ड नंबर 56 से सामने आए है। जहां के अलग-अलग क्षेत्रों में गंदगी के ढ़ेर की तस्वीरें सामने आयी है।


इस सम्बंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेवार बेपरवाह है और हम गंदगी के बीच रहने को मजबूर हे। स्थानीय लोगों के अनुसार कई मर्तबा शिकायतें करने के बावजूद भी हाल जस के तस है और व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं हो रही है।
स्थानीय लोगों ने ऐसे करीब आधा दर्जन गलियों और मोहल्ले के हालात को साझा करते हुए कहा कि निगम के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं करते हैं और लोग खुद बखुद ही सफाई करने को मजबूर है।



