राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में घुसकर महिला और उसकी बेटियों के साथ मारपीट करने और सोने के आभूषण छीन ने जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में 40 वर्षीय महिला ने पांच-छह लोगों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

घटना परिवादी के गांव रिड़ी में 1 मई की सुबह की है। इस सम्बंध में प्रार्थिाय ने बताया कि आरोपित उसके घर में घुसे। घर में घुसकर आरोपित ने उसके व उसकी बेटी के साथ मारपीट की और जाते समय कान के झुमरिया तोड़ ले गए। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



