राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मारपीट कर कैमरे तोडऩे और रूपए छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में हदां पुलिस थाने में लक्ष्मणनगर निवासी दिनेश ने जगदीश, कालुराम, राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना टोकला में 1 मई की सुबह 9 बजे के आसपास की है।

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ मारपीट की और कैमरे तोड़ दिए। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके जेब से 7 हजार रूपए, मोबाइल तोड़ ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



