Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नाबालिग के साथ यौन उत्पीडऩ और दुष्कर्म के मामले में फसाने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बंध में नापासर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला जुलाई 2025 से जुड़ा है। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और जांच के दौरान महिला को गिरफ्तार किया है।

 

बता दे कि 24 जुलाई को पीडि़त पक्ष ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि शादीशुदा महिला ने उसके नाबालिग पुत्र का लैंगिक शोषण किया। खाते से रुपए भी निकलवाए। फिर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इतना ही नहीं 10 हजार रुपए का मोबाइल भी ले लिया। बाद में जब पीडि़त नाबालिग लड़के ने महिला की मांगें मानने से इनकार किया तो महिला ने उल्टा पुलिस थाना नाल में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया लेकिन जांच में महिला के आरोप झूठे पाए गए और उसी के खिलाफ मामला प्रमाणित हुआ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!