Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो नाबालिग के बीच प्रेम के बाद विवाद और फिर शादी की तैयारियों होने लगी। नाबालिग लड़के ने लड़की पर शादी के दबाव बनाया तो नाबालिग लड़की ने परेशान होकर सुसाइड कर लिया। मामला श्रीडूंगरगढ़ से जुड़ा है। जहां पर करीब ढ़ाई महीने पहले नाबालिग ने परेशान होकर सुसाइड कर लिया। करीब ढ़ाई महीने बाद अब नाबालिग को इस मामले में निरूद्ध किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार दोनो नाबालिग एक-दूसरे को चाहते थे और परिजनों की सहमति के बाद शादी के लिए भी हामी भर दी गयी लेकिन नाबालिग लड़के द्वारा लड़की को जल्दी शादी करने की बात करने लगा। जिसके चलते नाबालिग लड़की परेशान हो गयी और एक दिन घर पर सुसाइड कर लिया।

 

मामले में आज नाबालिग लड़के को निरुद्ध कर स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था। बता दे कि इस सम्बंध में नाबालिग लड़की के पिता ने नाबालिग पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। नाबालिग होने के कारण लड़के को स्पेशल कोर्ट के समक्ष पेश करके सुधार गृह भेजा गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!