Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 24 वर्षीय विवाहिता द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के नायकों के मोहल्ले में 24 फरवरी की दोपहर को डेढ़ बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में नायकों का मोहल्ला निवासी रवि नायक पुत्र कालुराम नायक ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी बहन दुर्गा की शादी अजय के साथ हुई थी । इन दिनों परिवादी की बहन अपने पीहर में थी। इस दौरान उसने पीहर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। परिवादी ने बताया कि उसे कोई शकशुबा नहीं है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!