Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मोखां खालसां ग्राम के दर्जनों ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी कोलायत से मिलकर प्रस्तावित राजस्व गांव डंडी के गठन में गंभीर अनियमितताओं और गलत जनसंख्या जोडऩे के विरोध में औपचारिक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि मोखां खालसां की मूल सीमा को तोड़कर, झझू राजस्व क्षेत्र की भूमि को जोड़कर तथा बिना ग्रामसभा की सहमति, डंडी नामक नया राजस्व गांव बनाया जा रहा है, जो नियमों व प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है।

 

ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीण प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से रामरतन पंवार, रामकिशन सियाग,मोहनदान चारण, शिवकरणदान, दुलाराम लोहार, सोहनलाल कडेला, श्यायदास रामावत सहित कई ग्रामीण मौजूद रहें। ग्रामीणों ने बताया कि डंडी गांव के प्रस्तावित जनसंख्या सूची में कई लोगों के नाम बिना जानकारी और सहमति के जोड़ दिए गए हैं। इससे गांव में भारी रोष व्याप्त है।

 

प्रतिनिधियों ने उपखंड अधिकारी से मांग की कि डंडी राजस्व गांव गठन प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए, संपूर्ण मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा मोखां खालसां की मूल सीमा और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। गांव में इस मुद्दे को लेकर जनचेतना और विरोध लगातार बढ़ रहा है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!