नोाखा में तीन बच्चियों की मौत का मामला
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नोखा के केड़ली में स्थित देवनाड़ा में हुए हादसे में चार दिनों बाद शुक्रवार देर रात को गतिरोध टूट गया। इससे पहले लगातार नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पर डटे रहें। लगातार प्रशासन और हनुमान बेनीवाल की और से वार्ता का दोर भी चला और आखिर रात को करीब 12 बजे के आसपास दोनो पक्षों में कई मांगो को लेकर सहमति बनी। जिसके बाद गतिरोध टूट गया और धरना खत्म कर दिया गया।

इस दौरान हनुमान बेनीवाल ने प्रशासन और सरकार पर जमकर हमला किया। हनुमान बेनीवाल ने कहा कि प्रशासन और सरकार से हमें न्याय के लिए लडऩा पड़ रहा है। बेनीवाल ने इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी जमकर निशाना साधा। इससे पहले गुरूवार शाम को ही युवाओं का जत्था नोखा से बीकानेर के लिए पैदल कूच कर गया था जो कि शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे के आसपास कलेक्ट्रेट पहुंचा। जिसमें मगनाराम केड़ली,युवा नेता विजयपाल बेनीवाल सहित अनेक लोग शामिल थे। देर रात को प्रशासन से वार्ता के बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई। परिजन चार दिन बाद छात्राओं के शव लेने को तैयार हुए। वार्ता में कलेक्टर नम्रता वृष्णि, एसपी कावेन्द्र सिंह सागर सहित अनेक अधिकारी और ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल में मगनाराम केडली, प्रभु गोदारा, रामगोपाल बिश्नोई, विजयपाल बेनीवाल, रामनिवास कूकणां,आत्माराम तर्ड मौजूद रहे।

इन मांगों पर सहमति से टूटा गतिरोध
प्रत्येक छात्रा के परिजन को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता।
परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी।
बीडीओ और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी निलंबित।
तीनों बच्चियों के नाम से स्कूल में लाइब्रेरी का निर्माण

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!