राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यवसायी के साथ पिस्टल के दम पर लाखों की लूट का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में दादा पोता पार्क के पास रहने वाले रामरख जाट ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना ट्रांसपोर्ट नगर बीछवाल में 1 नवम्बर की शाम को 5 बजे के आसपास की है। परिवादी ट्रांसपोर्ट का व्यवसायी है। परिवादी के अनुसार वह अपने ऑफिस में पूजा की तैयारी कर रहा था। इस दौरान आरोपित आए और उसके डराया धमकाया। परिवादी के अनुसार आरोपित ने उसे पिस्टल दिखाकर डराया। आरोपित ने पिस्टल के दम पर व्यवसायी के पास से पैसे व सोने के आभूषण लूट कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE