राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बारात लेकर वापस लौट रहे युवक के साथ मारपीट करने और पैसे छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोलायत थाने में बीकमपुर निवासी नब्बी खां ने सदीक खां,अंतरिम खां,मुख्तयार खां,अजीज खां,रहमत खां,मजीद खां,अफसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 23 दिसम्बर की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह गाना बजाने का काम करता है। 23 दिसम्बर की रात को वह बारात लेकर वापिस आ रहा था। इसी दौरान आरोपित ने रास्ते में गाडिय़ा लगाकर उसका रास्ता रोका। जिसके बाद आरोपित ने उसे सड़क पर पटक दिया औश्र मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपित ने उसे कहा कि हमने तेरे को गाना बजाने के लिए मना किया था लेकिन तुं नहीं माना। प्रार्थी ने बताया कि इस दौरान आरोपित ने उसे लात-मुक्कों से मारपीट की और 22 हजार रूपए,सोने की चैन छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!