राजस्थान फ न्यूज,बीकानेर। स्टेशन रोड़ पर आवारा सांड के चक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड़ पर लालजी होटल के पास की है। जहां पर आवारा सांड झगड़ते हुए स्कूटी पर गिर गए। जिसके चलते व्यक्ति की मौत हो गयी। इस सम्बंध में कोटगेट थाने में फ्रेंकी खत्री ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसके पिता यशपाल खत्री स्कूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्त में लालजी होटल के पास आवारा सांड लड़ते हुए उसके पिता की स्कूटी पर गिर गए। जिसके चलते उसके पिता गंभीर रूप से घायल हेा गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!