राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पत्नी की हत्या कर शव पानी की कुंड में डालने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शातिर पति को गिरफ्तार कर लिया है । मामला गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में मृतका के भाई ने मृतका के पति छोटूराम पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। प्रार्थी ने बताया कि उसकी बहन अंशु की हत्या उसके पति छोटूराम ने की ओर फिर शव को पानी के टेंक में डालकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए अब आरोपी को पकड़ा है।

दरअसल अंशु और उसका पति छोटूराम रोही किशनायत क्षेत्र स्थित बच्छराज बेगानी के आंवला फार्म हाउस पर रहते थे और काम करते थे। आरोपी वारदात के बाद अपनी पांच माह की बच्ची के साथ फरार हो गया। पुलिस से बचने के लिए लगातार शहर बदल रहा था। उसने जयपुर, अहमदाबाद, सूरत और मुंबई सहित कई शहरों में ठिकाने बदलते हुए फरारी काटी। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया और सिम कार्ड भी निकालकर फेंक दिया था।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न राज्यों में दबिश दी और अंतत: मुंबई से आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त किया है और मामले में आगे की जांच जारी है।



