राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कीटनाशक का छिड़काव करते समय अचानक व्यक्ति की तबीयत खराब हो जाने और फिर मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र के सुजासर में 5 मई की रात की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई भवरलाल ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि उसका भाई छोटूलाल जो कि खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इस दौरान अचानक कीटनाशक उसके भाई पर चढ़ गया। जिसके चलते वह अचेत हो गया और अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!