राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। उधार लिए पैसों के एवज में अधिक पैसे लेेने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में रामपुरा बस्ती निवासी गुलजार खान ने दानिश, अजीज, राजेन्द्र, जगदीश के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया हे।

घटना 23 जनवरी 2024 को एसीबआई बैंक के एटीएम के पास बताई जा रही है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने ब्याज पर पैसे देकर मूल रूपयों की राशि से अधिक पैसे उससे ले लिए और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



