राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पानी में डूबने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के इन्दपालसर में 4 मई की शाम को 6 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में इन्दपालसर निवासी मांगीलाल जाट ने रिपेार्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई नारायणराम जो कि मानसिक रूप से परेशान था। खेत में पानी के पास गए हुए उसका भाई कुंड में गिर गया और डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




