राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रास्ता रोककर मारपीट करने और चाकू दिखाकर 40 हजार रूपए छीनने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में मोहल्ला पंजाबगिरान निवासी गुलाम दसगीर ने 4-5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 2 मई की शाम को 7 बजे के आसपास धर्मकांटे के पास पूल के सामने की है ।

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह जा रहा था। इस दौरान चार-पांच अज्ञात लोगों ने उसे रोका और उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद अज्ञात आरोपियों ने उसे चाकू दिखाया और उसके पास से 40 हजार रूपए, मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!