राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। षडय़ंत्र के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर घर से बेदखल करने का मामला सामने आया है । इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में चरकड़ा निवासी मेघराज ने सवाईराम, गजु, पेमाराम, दिनदयाल, राजुराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना चरकड़ा में 28 फरवरी से 6 मार्च के बीच की बताई जा रही है । प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसकी बड़ी माँ के साथ धोखाधड़ी कर षडय़ंत्र करते हुए दस्तावेज तैयार किए और घर से बेदखल कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!