राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर। मिशन रोशनी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत कल, 7 मई 2026 को वरदान हॉस्पिटल में एक विशाल नि:शुल्क नशा मुक्ति परामर्श एवं काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकना और युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालना है।

 

शिविर कल 7 मई को वरदान हॉस्पीटल में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी। इस शिविर के दौरान विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न प्रकार के नशों से मुक्ति पाने के लिए सटीक चिकित्सीय नि:शुल्क परामर्श और नि:शुल्क मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग प्रदान की जाएगी, जिनमें मुख्य रूप से बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, डोडा पोस्त, अफीम, सिंथेटिक व घातक नशे: स्मैक, चिट्टा, हीरोइन, नशे की गोलियां, अन्य: जॉइंट, कैनाबिस (गांजा) ,इंटरनेट पोर्न आदि शामिल रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!