राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 500-500 के जाली नोटों के साथ पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीकानेर रेंज के चुरू जिले में की गयी है। जहां पर कोतवाली पुलिस ने जाली नोट चलाने की फिराक में घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 500-500 के 8 नोट जब्त किए है।

करीब 4,000 रुपए मूल्य के नकली नोट बरामद किए हैं। चूरू कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुखबिर ने बताया कि युवक चोपड़ा बाजार से रामदेव मंदिर की ओर जाने वाली गली में नकली भारतीय मुद्रा चलाने की फिराक में घूम रहा है।
उन्होंने मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध युवक को बुच्चा भवन के पास रोका और पूछताछ की। युवक की पहचान जोगलिया निवासी धनेश उर्फ दिनेश के रूप में हुई।



