राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने बीती रात को एक रेस्टोरेंट पर दबिश दी। जहां से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई सदर पुलिस टीम ने नगर निगम क्षेत्र में की है। जहां पर एक रेस्टोरेंट में दबिश देते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एकबारगी मौके पर अफरा तफरी मच गयी। पुलिस ने इस दौरान बाहर से आए हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है।

 

जिनमें दो महिलाएं और दो पुरूष शामिल है । ये चारों दो जोड़ों में ठहरे हुए बताएं जा रहे हैं। पुलिस ने महिलाओं को सखी सेंटर भेज दिया गया है । वहीं रेस्टोरेंट के मैनेजर सहित दोनो पुरूषों को शांतिभंग में पकड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दे कि बीकानेर पुलिस लगातार होटल,ढ़ाबो, रेस्टोरेंट,कैफे पर विशेष निगरानी के तहत लगातार अभियान चलाकर तलाशी भी ले रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!